समाचारगंगाजी के घटने के बाद संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन...

गंगाजी के घटने के बाद संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर



बाढ़ उपरान्त फैलने वाली संक्रामक रोगों के रोकथाम हेतु जिलाधिकारी के निर्दश पर समबन्धित अधिकारियो के द्वारा कीटनाशक दवाओ का छिड़काव साफ सफाई, पशुओ का टीकाकरण, स्वास्थ्य सुविधाए एवं निशुल्क दवा वितरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाए की जा रही हैं सुनिश्चित

जिलाधिकारी ने अधिकारियो को दिया निर्देश, युद्ध स्तर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में कराये जाय
राहत कार्य, लापवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही

मीरजापुर 04 सितम्बर 2022- बाढ़ उपरान्त फैलने वाली संक्रामक रोगों के रोकथाम हेतु जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने समबन्धित अधिकारियो को कीटनाशक दवाओ का छिड़काव साफ सफाई, पशुओ का टीकाकरण, स्वास्थ्य सुविधाए एवं निशुल्क दवा वितरण के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फागिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बाढ़ उपरान्त फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावित क्षेत्रों मे दवाइयों का छिड़काव, क्लोरीन टैबलेट एवं ओ0आर0एस0 पैकेट का वितरण किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी, मीरजापुर द्वारा बाढ़ प्रभावितों के मध्य राहत राशन किट वितरित की जा रही है। जिलाधिकारी ने जन सामान्य से कहा कि जनपद स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम में किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए निम्नांकित दूरभाष संख्या 05442- 253630, 256357 पर सूचना दी जा सकती है।
अपर जिलाधिकारी वि/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद में आज दिनांक 04.09.2022 को जनपद मीरजापुर मे बाढ़ की स्थिति का विवरण गंगा नदी का चेतावनी जलस्तर 76.724 मीटर, गंगा नदी का खतरे का जलस्तर 77.724 मीटर, गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर 4.00 बजे – 72.20 मीटर, जलस्तर मे घटोतरी का दर (-) 4.00 से0मी0 प्रति घण्टा, गंगा नदी खतरे के जलस्तर से 5.524 मीटर एवं चेतावनी जलस्तर से 4.524 मीटर नीचे है। उन्होने बताया कि कुल 146 ग्राम प्रभावित हैं एवं सभी गांव में केवल फसल प्रभावित है। तहसील सदर में प्रभावित ग्राम में वर्तमान मे किये जा रहे राहत कार्य का विवरण तहसील सदर मे बाढ प्रभावितो में कुल 905 राशन किट एवं बाद मे विस्थापित महिलाओं में स्वच्छता बनाये रखने हेतु 30 डिग्निटी किट वितरित किये गये हैं। तहसील सदर में 14 बाढ चैकियां क्रियाशील हैं जिनमे समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाढ़ चैकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में बाढ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है। तहसील चुनार मे प्रभावित ग्राम तहसील कुल 116 ग्राम प्रभावित हैं एवं सभी गांव मे केवल फसल प्रभावित है । चुनार में राहत कार्य का विवरण तहसील – चुनार मे बाढ़ प्रभावितों में कुल 1000 राशन किट वितरित किये जा चुके हैं। तहसील चुनार मे 23 बाढ़ चैकिया क्रियाशील हैं जिनमें समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाढ़ चैकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में बाढ़ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं

- Advertisement -