समाचार*पत्रकारों को राष्ट्रीय ध्वज देकर की अभियान की सांकेतिक शुरुआत

*पत्रकारों को राष्ट्रीय ध्वज देकर की अभियान की सांकेतिक शुरुआत



हर घर तिरंगा फहराने को लेकर नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने की प्रेस वार्ता*

*आज़ादी की अमृत महोत्सव में शामिल हो सभी राष्ट्र भक्त,राष्ट्र भावना जागृत कर स्वयं से अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगाये झण्डे*

◆ *नगर पालिका,सामाजिक संस्थानो,व्यपारियो एवं जिला प्रशासन के सहयोग से हर-घर पहुँचाया जायेगा तिरंगा*

मीरजापुर।नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल शनिवार की सुबह पालिका के प्रधान कार्यालय पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की।जहां नपाध्यक्ष ने पत्रकारों को राष्ट्रीय ध्वज देकर अभियान की सांकेतिक शुरुआत की।नपाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुये कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के 75वी वर्षगांठ पर विगत एक वर्षो से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।इसी के अंर्तगत आगामी पंद्रह अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने को लेकर नगर पालिका द्वारा नगर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को घर-घर तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित किया जायेगा।पालिका द्वारा मैराथन दौड़,सभी अड़तीस वार्डो में सभासदों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं पालिका के कर्मचारियों,अधिकारियों द्वारा लोगो के घरों पर जाकर घर-घर तिरंगा फहराने के लिये जागरूक किया जायेगा।चौदह अगस्त को भी सभासद,पालिका के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ पालिका के संसाधनों को लेकर नगर सिटी क्लब तक एक रैली भी निकाली जायेगी।नगर पालिका,सामाजिक संस्थानो,व्यपारियो एवं जिला प्रशासन के सहयोग से हर-घर तिरंगा भी पहुँचाया जायेगा।नपाध्यक्ष ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा त्योहार है। भारत के 75वी वर्षगांठ पर आज़ादी की अमृत महोत्सव में सभी राष्ट्र भक्त को शामिल होना चाहिये।सभी लोगो को राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर स्वयं ही अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर झण्डे लगाने चाहियें।इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव,जिला स्वच्छता प्रभारी संजय सिंह,मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ,बालगोविन्द अग्रवाल एवं प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं

- Advertisement -