समाचारमिर्जापुर के सड़क हादसे में मृतक मजदूरों को दो, दो लाख का...

मिर्जापुर के सड़क हादसे में मृतक मजदूरों को दो, दो लाख का मुआवजा

वीरेंद्र गुप्ता 94 53 82 1310,

लालगंज सड़क दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गहरा दु:ख व्यक्त किया
श्रीमती पटेल ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है
मीरजापुर, 22 मई
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरजापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने जनपद के लालगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसा में बिहार जा रहे श्रमिकों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं एवं घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की हैं।
पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी आशीष पटेल व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने भी इस घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष राम लोटन बिंद ने इस घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने इस दु:खद घटना पर शोक प्रकट करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में मुंबई से बिहार के गोपालगंज जा रहे तीन युवकों की मौत हो गई। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए आर्थिक मदद प्रदान करने एवं घायलों का समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

निवेदक:
राजेश पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं