समाचारसदस्यता लेने के बाद प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत

सदस्यता लेने के बाद प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत

मिर्जापुर कछवा जमुई चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त सदस्य राजकुमार उपाध्याय का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं संभ्रांत लोगों के द्वारा किया गया । भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत राजकुमार उपाध्याय का जनपद मिर्जापुर मझ्वा इलाके के प्रथम आगमन पर स्थानीय लोगों ने जमकर स्वागत किया। राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजगुरु ने एक मंदिर पर योगा कर योग के महत्व के बारे में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनमानस को भी बताया। स्थानीय लोगों का मानना है कि राजगुरु के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए जान के बाद क्षेत्र में पार्टी और मजबूत होगी। राजगुरु ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा निर्देशित तमाम कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा पार्टी के मकसद को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक राज गुरु ने कल लखनऊ प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय इस्तर के बड़े नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण के दौरान अभिजात मिश्रा,कैलाश विजयवर्गीय,गोवर्धन झडपीया,अजय शुक्ला,भी मौजूद रहे। जमुई चौराहे पर स्वागत करने वालों में गिरीश देवेदी,रमेश जायसवाल,विशाल सिंह राजपूत,विनय सिंह,तरुण राय,विपिन उपाध्याय,दसरथ वर्मा,राजन रत्ना,गौरव पाल,पिंटू सरोज,कैलाश सरोज,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं