समाचारअनुप्रिया पटेल ने जन समस्याओं को सुन कई मामलों का निस्तारण भी...

अनुप्रिया पटेल ने जन समस्याओं को सुन कई मामलों का निस्तारण भी कराया ,मिर्जापुर

वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,

सांसद अनुप्रिया पटेल ने जनसमस्याओं को सुना
-नगर विधानसभा के कई गांवों का किया दौरा भी
मिर्ज़ापुर, 28 अक्टूबर। स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को अपने भरुहना स्थित कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जन से मुलाकात की। दोपहर बाद नगर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा भी किया।
सांसद की जिला मुख्यालय पर मौजूदगी की सूचना पहले से मिल जाने के कारण जिला भर से सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए सांसद कार्यालय पर सुबह ही आ गए थे। श्रीमती पटेल ने एक-एक करके सभी की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारी को तुरंत फोन कर निस्तारण का निर्देश दिया।
दोपहर बाद श्रीमती पटेल जिगनौड़ी निवासी राम सिंह के घर पहुंचीं। राम सिंह की माताजी का निधन हाल ही में हुआ था। इसके बाद इसी गांव में लालमणि बिंद के घर गईं। लालमणि के पुत्र का भी हाल ही में देहांत हुआ था। इसी गांव में छोटेलाल बिंद की पत्नी का निधन भी हाल ही में हुआ था। सभी के यहां शोक संवेदना व्यक्त कीं।
जीवती गांव जाकर कल्लू बिंद के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद सांसद पुलिस अस्पताल के पीछे परमा पुर, रमई पट्टी में स्व. सूर्यकांत तिवारी के घर भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचीं। इसके बाद भटेवरा चील्ह में गंगा में डूबने से लापता किशोर के परिजन से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। श्रीमती पटेल के साथ अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामलोटन बिंद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय सिंह पटेल, अनिल पटेल, आनंद पटेल, दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, आदि थे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं