समाचारअमृत सरोवरों पर वृक्षा रोपण एवं जल संरक्षण हेतु होमगार्ड्स विभाग द्वारा...

अमृत सरोवरों पर वृक्षा रोपण एवं जल संरक्षण हेतु होमगार्ड्स विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन



जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के दृष्टिगत अमृत सरोवरों पर वृक्षा रोपण एवं जल
संरक्षण हेतु होमगार्ड्स विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

मीरजापुर 16 सितम्बर 2022- जिला कमाण्डेड होमगार्ड बी0के0 सिंह ने एक विज्ञिप्त के माध्यम से जानकारी देते हुये सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि होमगार्ड्स विभाग द्वारा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के दृष्टिगत दिनांक 17.09.2022 से 02.10.2022 तक प्रत्येक जनपदों में चिन्हित अमृत सरोवरों पर वृक्षा रोपण एवं जल संरक्षण हेतु प्रेरक व सामाजिक चेतना जागृत करने हेतु व्यापक स्तर पर कार्यक्रम किया जाना है। उक्त के कम में जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स मीरजापुर द्वारा जनपद के समस्त ब्लाकों मे निर्मित एक-एक अमृत सरोवरों का चयन करते हुए दिनांक 17.09.2022 से 02.10.2022 तक लगातार वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक ब्लाक के समस्त होमगार्ड्स जवानों द्वारा अपने-अपने ब्लाकों में चयनित अमृत सरोवरों पर वृक्षारोपण किया जायेगा, जिसका शुभारम्भ दिनांक 17.09.2022 से राजगढ़ स्थित अमृत सरोवर पर पूर्व राज्य मंत्री सम्प्रति मा0 विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जायेगा।
कार्यक्रम दिनांक 17.09.2022 से 02.10.2022 तक चलना है। इस काल मे श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह सदस्य विधान परिषद उ0प्र0, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा , विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक मझवां विनोद बिन्द, की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा। राजगढ़ में आदर्श तालाब अमृत सरोवर पतेरी मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, पटेहराकला मड़िहान मेें अटल बिहारी बाजपेयी सरोवर बसही का श्याम नरायन सिहं उर्फ विनीती सिंह, छानबे अमृत सरोवर तालाब सरोई तिवारी रायपुर विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, नरायुपर पी0एच0सी0 के पास अमृत सरोवर इब्राहिमपुर विधायक चुनार अनुराग सिंह, मझवा हनुमान मन्दिर के पास अमृत सरोवर महमालपुर विधाक मझवा डाॅ विनोद बिन्द, सिटी ब्लाक हनुमान मन्दिर के अघवार मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर योगेश्वर राम मिश्र, आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल द्वारा समापन किया जायेगा।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं

- Advertisement -