समाचारआत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सौतेली मां को मिर्जापुर पुलिस...

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सौतेली मां को मिर्जापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310,

मिर्जापुर पुलिस ने बताया कि थाना कछवां पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कछवां पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 16.07.2020 की सायं थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कल्यानपुर निवासिनी अल्का पुत्री सुलेन्द्र उम्र-21 वर्ष स्वयं को आग लगाकर आत्माहत्या कर लिया गया था, इस संबंध में मृतका के छोटी बहन उजाला पुत्री सुलेन्द्र की तहरीर पर सौतेली मां के विरुद्ध अल्का को आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में दिनांक 06.08.2020 को थाना कछवां पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था,उक्त अभियोग में वाछिंत अभियुक्ता की गिरफ्तारी के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता मनकला देवी पत्नी सुलेन्द्र सरोज निवासी कल्यानपुर थाना कछवां मीरजापुर को निगतपुर रेलवे स्टेशन के पास से आज दिनांक 07.08.2020 को समय 07.05 बजे प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र राय थाना कछवां मयहमराह व0उ0नि0 रमाकान्त यादव,म0का0 सुमन य़ादव,का0 शिवम सिंह, का0 रविन्द्र राय द्वारा गिरफ्तार कर मां0 न्यायालय भेजा।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं