समाचारऑटो और फोर व्हीलर की भयानक टक्कर 10 घायल, मिर्जापुर

ऑटो और फोर व्हीलर की भयानक टक्कर 10 घायल, मिर्जापुर



आज दिनांकः 21.10.2022 को समय करीब 14.00 बजे थाना राजगढ़ अन्तर्गत ग्राम लूसा मुख्य मार्ग पर मड़िहान से सोनभद्र की तरफ जा रही ऑटो वाहन संख्याःUP63T6307 में पीछे से कार वाहन संख्याः UP63AE7290 द्वारा टक्कर मार देने की सूचना पर थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल ऑटो सवार 1.बुधनी पत्नी कुमार उम्र करीब-50 वर्ष निवासिनी जौगढ़ थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 2.गुड़िया पुत्री श्याम सिंह उम्र करीब-30 वर्ष निवासिनी रहरतलिया सीरसिया थाना करमा जनपद सोनभद्र, 3.आरती पत्नी जितेन्द्र उम्र करीब-21 वर्ष निवासिनी मड़िहान पहड़ी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, 4.फूलपत्ती पत्नी बाबूलाल उम्र करीब-35 वर्ष निवासिनी अदलपुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 5.बिन्दू पत्नी राजेश उम्र करीब-35 वर्ष निवासिनी करकी मांझर थाना करमा जनपद सोनभद्र, 6.मंजीता पत्नी बिन्दू उम्र करीब-30 वर्ष निवासिनी बसही थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, 7.काजल पुत्री रामनगीना उम्र करीब-17 वर्ष निवासिनी खमरहवां थाना करमा जनपद सोनभद्र, 8.रिंकी पुत्री कृपा शंकर उम्र करीब-17 वर्ष निवासिनी खमरहवां थाना करमा जनपद सोनभद्र, 9.कौशिकी पुत्री शुभम उम्र करीब-09 वर्ष निवासिनी लोहरतरिया थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर, 10.जय प्रकाश पुत्र जितेन्द्र उम्र करीब-09 वर्ष निवासी मड़िहान पहड़ी थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान भिजवाया गया । चिकित्सकों द्वारा घायलों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं