आज दिनांक 6.1. 2021 को समय प्रातः 07:00 बजे के करीब थाना चील्ह के चौकी टेढ़वा क्षेत्र अंतर्गत कटारी भोगांव मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 65 वर्ष का शव प्राप्त होने की सूचना पर चौकी प्रभारी टेढ़वा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया। शिनाख्त का प्रयास करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*हुलिया* – रंग गोरा, इकहरा बदन उम्र करीब 65 वर्ष, कुदरती कटे होंठ
*पहनावा*- नीले रंग का इनर, सफेद शर्ट, बैगनी रंग का कोर्ट तथा कत्थई रंग का पैंट।
इस संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना प्रभारी चील्ह 9454404004 पर संपर्क करें।