समाचारकायाकल्प पुरस्कार में चयनित गुरसंडी अस्पताल-MIRZAPUR

कायाकल्प पुरस्कार में चयनित गुरसंडी अस्पताल-MIRZAPUR

मिर्जापुर के गुरसंडी अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार में चयनित किए जाने के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है | उसी क्रम में डॉक्टर प्रियंका त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया यह हम लोगों के अथक प्रयास का नतीजा है और साथ ही साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बेहतर नेतृत्व का परिणाम है कि कायाकल्प पुरस्कार के अंतर्गत हम लोग चयनित हुए हैं |मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस. के. उपाध्याय ने हर्ष का विषय बताते हुए इस उपलब्धि का श्रेय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया है | साथ ही साथ डॉ उपाध्याय ने बताया की पुरस्कार प्राप्त होने से अन्य कर्मचारियों में बेहतर करने की इच्छा जागृत होती है | प्रतिस्पर्धा से और अच्छा करने का एक स्वस्थ माहौल तैयार होता है | जिससे और बेहतर करने की इच्छा और अभिलाषा हमेशा बनी रहती है जिसका परिणाम अंततः बेहतर होता है |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं