समाचारखेलो इण्डिया के अन्तर्गत मल्टी पर्पज हाल पटेहरा का निरीक्षण किया गया

खेलो इण्डिया के अन्तर्गत मल्टी पर्पज हाल पटेहरा का निरीक्षण किया गया


50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओ का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

मीरजापुर 11 मई 2022- जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा विगत दिनो 50 लाख से अधिक लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओ की गुणवत्ता व समयबद्धतता के निरीक्षण के लिये निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा पटेहरा विकास खण्ड अन्तर्गत निर्माणाधीन खेलो इण्डिया के अन्तर्गत मल्टी पर्पज हाल पटेहरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तकनीकी जाॅच के लिये अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड एवं कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद के सहायक अभियन्ता तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षणोपरान्त अवगत कराया गया कि वर्ष 2019 में स्वीकृत 331 लाख की लागत से निर्माणाधीन यह परियोजना के लिये शत प्रतिशत धनराशि शासन द्वारा कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को दिसम्बर 2021 में ही उपलब्ध करा दी गयी हैं। प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्यदायी संस्था द्वारा 297.59 लाख व्यय करते हुये 92 प्रतिशत की भौतिक प्रगति अर्जित की गयी हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को बताया गया कि इस परियोजना का कार्य अप्रैल 2022 में पूर्ण किये जाना प्रस्तावित था। निरीक्षण के समय पाया गया कि वाटर टैंक अभा निर्माणाधीन है मौके पर 06 मजदूर कार्य करते पाये गये कार्य अत्यन्त धीमी गति से चल रहा हैं। कार्य की प्रगति धीमी होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय यह भी पाया गया कि वाटर हारवेस्टिंग, इंटरलाकिंग, विद्युत संयोजन, ग्राउंड लेबलिंग कार्य अभी अपूर्ण है। हाल के छत में पफ सीट में जगह-जगह स्वेलिंग है जिसे तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सिथेटिक क्लोरीन कार्य किया जाता हुआ पाया गया। रेन वाटर हारवेस्टिंग का चैम्बर एप्रेन के लेबल में नही बना है जिसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया। इंटरलाकिंग का स्पेश स्टीमेट में अंकित नही है विद्युत व पानी की वायरिंग की गयी है परन्तु विद्युत संयोजन नही किया गया हैं। जिसके कारण विद्युत व पानी आपूर्ति को चेक नही किया जा सका। युवा कल्याण अधिकारी से विद्युत विभाग के अधिकारियो से समन्वय स्थापित कर विद्युत कनेक्शन के लिये निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी परियोजना के अधूरे समस्त कार्यो को 15 दिवस के अन्दर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं