समाचारजिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रो का किया निरीक्षण-MIRZAPUR

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रो का किया निरीक्षण-MIRZAPUR

VIRENDRA GUPTA 9453821310-

मीरजापुर, 09 नवम्बर 2020। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने मड़िहान क्षेत्र में धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि0 (साधन सहकारी केन्द्र) कोटवा पाण्डेय (फुलियारी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि, इस धान क्रय केन्द्र में दो कांटे (वजन करने वाली मशीन) मशीन है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि, दोनो काटों को बाहर रखा जाय। जहां किसान भी अपनी अनाज का वजन देख सकें। जिलाधिकारी के पूछे जाने पर केन्द्र प्रभारी ने बताया कि, आज 06 किसानों से अब तक कुल 57.60 कुंतल धान क्रय किया गया है। यह भी बताया गया कि, अब तक कुल 366.80 कुतल धान क्रय किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने अपने सामने केन्द्र पर मौजूद बोरियों का वजन कराकर जांच भी की। जिलाधिकारी ने खाली बोरों के बारे में भी जानकारी ली और पूछा गया कि बोरें मौजूद हैं या नही जिसपर केन्द्र प्रभारी ने बताया कि खाली बोरियां खत्म हो चुकीं हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि, खाली बोरियों की व्यवस्था तत्काल करें जिससे क्रय करने में कोई असुविधा न हो। इसके उपरान्त जिलाधिकारी राजकीय धान क्रय केन्द्र (खाद्य विभाग) कलवारी पहुॅचे वहां निरीक्षण के दौरान उन्होने सर्वप्रथम आये किसानों से वार्ता कर केन्द्र की व्यवस्था की जानकारी ली और समस्याओं के बारे में पूछा। किसानों ने हर्षित मुद्रा में बताया कि उन्हें यहां कोई समस्या नही है। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित केन्द्र प्रभारी से केन्द्र की व्यवस्था की जानकारी ली। बताया गया कि, इस केन्द्र पर दों काटें हैं। 15 किसानों से 1055 कुतल 60 किलोग्राम धान क्रय किया गया। जिलाधिकारी ने यहां भी अपने सामने धान की बोरियों का वजन करवाकर देखा और वहां पर रखी हुई मिनी राईस मशीन चालु करवाया और अपने सामने ही चेक किया कि, धान के सापेक्ष कितना चावल निकलता है। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने नमी मापन यंत्र को भी देखा और मौके पर रखे धानों से ही धान में नमी की जांच करायी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी यू.पी सिंह, डिप्टी आरएमओ एवं सम्बन्धित अधिकारीगण मौजुद रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं