समाचारजीवन की प्रत्येक घटना पर्यावरण के अन्दर सम्पादित होती है-रामखेलावन सिंह पी.जी.कॉलेज

जीवन की प्रत्येक घटना पर्यावरण के अन्दर सम्पादित होती है-रामखेलावन सिंह पी.जी.कॉलेज

मीरजापुर रामखेलावन सिंह पी.जी.कॉलेज कलवारी मड़िहान मिर्ज़ापुर के छात्रों द्वारा तमाम जनहित व राष्ट्रहित के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम होते रहते है ।उसी कड़ी में आज महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण पर एक रैली निकाली गयी बीजेपी के वरिष्ठ नेता जगदीश सिंह पटेल ने कहा की पर्यावरण (Environment) शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिल कर हुआ है। “पर्या, जो हमारे चारों ओर है, और {आवरण} जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की समष्टिगत इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप,जीवन और जीविता को तय करते हैं।
सामान्य अर्थों में यह हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक तत्वों,प्रक्रियाओं और घटनाओं,तथ्यों, से निर्मित इकाई है। यह हमारे चारों ओर व्याप्त है और हमारे जीवन की प्रत्येक घटना इसी के अन्दर सम्पादित होती है तथा हम मनुष्य अपनी समस्त क्रियाओं से इस पर्यावरण को भी प्रभावित करते हैं। इस प्रकार एक जीवधारी और उसके पर्यावरण के बीच अनंत संबंध भी होता है।
पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े-मकोड़े, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे आ जाते हैं और इसके साथ ही उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएँ और प्रक्रियाएँ भी। अजैविक संघटकों में जीवनरहित तत्व और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएँ आती हैं, जैसे, पर्वत, नदी, हवा और जलवायु के तत्व इत्यादि।इसलिए हमें इस व्यापक अर्थ को जानना भी जरूरी है तभी हम पेड़ के महत्व व प्लास्टिक के जलाने के कुप्रभाव को भी जानना आवश्यक है |बड़ी संख्या में छात्र छात्राये हाथ में बैनर लिए कलवारी में पर्यावरण के प्रति जागरूक करते देखी गयी जिसमे विद्यालय के सभी स्टाफ के अलावा गजेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं