समाचारधूम धाम से मनाई गई देश के दो महान सपूतों की जयंती-MIRZAPUR

धूम धाम से मनाई गई देश के दो महान सपूतों की जयंती-MIRZAPUR

9453821310- आज 02 अक्टूबर 2018 को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने आज मीरजापुर नगर के सिटी क्लब में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत देश के दो महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनाई गई। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अमन का संदेश देने वाले जय जवान जय किसान का नारा देने वाले ऐसे दो देश के महान सपूतों की जयंती है दोनों महान सपूतों ने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया आज उनके विचारों को आत्म सात करने की जरूरत है| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छता के प्रति संदेश को आज अपने दैनिक दिनचर्या में लागू करने की जरूरत थी केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारतीय हरित खादी ग्रामोदय संस्थान द्वारा चयनित कार्यकर्ताओं को सोलर चरखे का वितरण किया, सिटी क्लब में लगे विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न स्टालों पर जा कर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चल रही योजनाओं की जानकारी ली। मुख्य रूप से छानबे विधायक राहुल प्रकाश, जिले के जिलाधिकारी अनुराग पटेल, मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, अपना दल (एस) युवा मंच जिलाध्यक्ष उदय पटेल, कविता सिंह राजपूत निम्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने छानबे विकास खण्ड के ग्राम महडौरा में प्राइमरी पाठशाला में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरा देश मना रहा है दोनो भारत माता के सपूतों ने देश के लिए अपना पूरा जीवन जिया। महत्मा गांधी का स्वच्छता के प्रति विशेष लगाव था। मुख्य रूप से छानबे विधायक राहुल प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी, प्रियंका निरंजन, रामलौटन बिन्द, उदय पटेल आदि प्रमुख लोग विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं