*प्रदेश में हमारे हिस्सेदारी के बिना सरकार नहीं बनेगी*
विन्ध्याचल शुक्रवार 13दिसम्बर दोपहर 12:00 बजे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव के मिर्जापुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तत्पश्चात संगठन की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें आगामी 28 दिसंबर को मिर्जापुर में होने वाले पार्टी के मंडलीय सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।इसी क्रम में आपके जनपद में संगठन को मजबूत करने और निष्क्रिय लोगों को चिन्हित करने हम आए हैं। आज देश प्रदेश की हालत बहुत खराब है जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है।उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं, व्यापारी कंगाल हो गए हैं, बेरोजगारी चरम सीमा पर बढ़ गई है।सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हुई है। प्रदेश में हत्या और बलात्कार की घटना कई गुना बढ़ी है। बहन बेटियों की अस्मिता आए दिन लूट रही है और उनका सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। अपराधियों को सरकार के मंत्रियों विधायकों का संरक्षण मिल रहा है। किसान मजदूर परेशान हैं। सरकारी कर्मचारी भी राजनीतिक दबाव से दुखी है। इन सब समस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी गंभीरता से चिंतन कर रही है और सड़कों पर उतरकर आंदोलन भी कर रही है। कई बड़े आंदोलन भी कर रही हैं।विगत कई माह से पार्टी ने कई बड़े आंदोलन भी किए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सरकार बिना प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नहीं बन पाएगी हमारी पार्टी की सरकार में बड़ी हिस्सेदारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने विन्ध्याचल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट विन्ध्य कारिडोर के संदर्भ में कहा कि जो सरकार विकास के नाम पर विन्ध्याचल के लोगों का विनाश करने जा रही है यह सरासर अन्याय है। मैं इसके लिए सदन में आवाज उठाऊंगा।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक गठन कर मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव के साथ प्रदेश सचिव विपुल यादव, प्रवीण यादव साथ रहे बैठक मे जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उमर, निखिल, राजू शुक्ला, राजकुमार यादव, दिलीप यादव, गिरधर यादव, आलम खान, योगेश मिश्रा, अजय यादव आदि सहित अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
होम समाचार