समाचारबड़े बकायेदारों के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई संपत्तियों को किया जाएगा कुर्क,...

बड़े बकायेदारों के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई संपत्तियों को किया जाएगा कुर्क, मिर्जापुर



आई0जी0आर0 में प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण के प्रति गम्भीर हो अधिकारी अन्यथा कार्यवाही निश्चित -जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री संदर्भ में गलत आख्या लगाये जाने पर चुनार के एक लेखपाल पर कार्यवाही के निर्देश
परिवहन अधिकारी को वसूली प्रगति कम होने पर शो-काज नोटिस

बड़े बकायोदारो के विरूद्ध करे कार्यवाही, बकाया जमा करने पर सम्पत्तियो को करे कुर्क

उपयुक्त व्यक्ति को ही दिया जाय आपदा राहत

मीरजापुर 07 सितम्बर 2022- जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व सम्बन्धित अधिकारियो के साथ बैठक कर मुख्य देय, विविध देय, कर एवं करेत्तर, चकबन्दी सहित अन्य राजस्व वसूली प्रगति की समीक्षा की गयी। आई0जी0आर0एस0 के प्राप्त प्रार्थना पत्रो एवं मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ की भी समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा गया कि कई अधिकारियो के द्वारा आई0जी0आर0एस0 व मुख्यमंत्री संदर्भ से प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण को गम्भीरता से नही लिया जा रहा हैं। उन्होने स्पष्ट शब्दो में कहा कि आई0जी0आर0एस0 व विभिन्न पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये स्पष्ट अक्षरो में हैंडराइटिंग अथवा टाइप कराकर राजपत्रित अधिकारी के द्वारा हस्ताक्षरोपरान्त ही अपलोड किया जाय। तहसीलो में उप जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से ही निस्तारित प्रार्थना पत्रो का परीक्षण करते हुये पोर्टल पर अपलोड किया जाय। उन्होने कहा कि प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर राजस्व टीम मौके पर जाकर ही निस्तारण सुनिश्चित करायें। चुनार तहसील के मुख्यमंत्री पोर्टल से सम्बन्धित प्राप्त एक प्रार्थना पत्र में सम्बन्धित लेखपाल के द्वारा निस्तारित आख्या लगाया गया था परन्तु जिलाधिकारी के द्वारा सम्बन्धित शिकायतकर्ता के मोबाइल पर वार्ता कर फीडबैक लिया गया जिसके द्वारा बताया गया कि कोई भी लेखपाल अधिकारी मौके पर नही आये और नही मामले का निस्तारण किया किया गया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित लेखपाल के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु उप जिलाधिकारी चुनार को निर्देशित किया गया हैं। उन्होने कहा कि निस्तारित प्रार्थना पत्रो में से कुछ प्रार्थना पत्रो का उप जिलाधिकारी द्वारा फीडबैक अवश्य लिया जाय।
मुख्य देय की वसूली की समीक्षा के दौरान स्टाम्प राजस्व कर में मात्र 93 प्रतिशत, आबकारी 86 प्रतिशत, परिवहन 70.21 प्रतिशत होने पर जिलाधिकारी द्वारा खराब प्र्रगति बताते हुये लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लक्ष्य के सापेक्ष सबसे कम वसूली पर सम्भगाीय परिवहन अधिकारी को शो-काज नोटिस देने का निर्देश अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिया गया। नगर पालिका मीरजापुर, अहरौरा, चुनार तथा नगर पंचायत कछवा के भी वसूली के खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मासिक प्रगति के सापेक्ष वसूली करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में सिचांई, खनिज विभाग, वन विभाग, मंडी समिति, बाट माप के वसूली पर संतोष व्यक्त करते हुये लक्ष्य की पूर्ति करने का निर्देश दिया गया। आर0सी0 के सापेक्ष वसूली में विद्युत, स्टाम्प व परिवहन तथा खनिज में वसूली प्रगति कम पायी गयी। तहसील सदर व चुनार में आर0सी0 के सापेक्ष वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया गया। दस बड़े बकाये दारो के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा बकाया जमा न करने पर सम्पत्तियो के कुर्की करने की कार्यवाही का निर्देश दिया गया। वादो के निस्तारण की समीक्षा पाॅच वर्ष से अधिक मुकदमो का निस्तारण चुनार में सबसे अधिक 13 निस्तारित किया गया है शेष तहसीलो में पुराने वादो के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि तहसीलदार अथवा न्यायिक अधिकारी अपने कोर्ट में बैठे तथा वादो का निस्तारण करें। आनलाइन वरासत के संदर्भ में निर्देशित किया गया कि अभियान चलाकर 31 अगस्त तक के सभी लम्बित मामलो का वरासत आनलाइन पूर्ण करा लिया जाय। खसरा फीडिंग तहसील सदर व चुनार में अवशेष मामलो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने पर बल दिया गया।
आपदा राहत की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़, सूखा सहित दुघर्टना आदि मामलो में पूरी पारदर्शिता के साथ सत्यापन करते हुये जनून व्यक्ति हो ही आपदा राहत प्रदान किया जाय। आवास एवं कृषि आवंटन के लक्ष्य को भी पूरा करने पर बल दिया गया। चकबन्दी की समीक्षा के दौरान पाॅच वर्ष से अधिक चार गाॅव को प्राथमिकता पर चकबन्दी कार्य निस्तारण करने के साथ ही सबसे पुराने गाॅव मवैया में चकबन्दी कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया जिस पर उपस्थित चकबन्दी अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त गाॅव के धारा प्रकाशन के लिये मुख्यालय को पत्राचार कर अनुमति मांगी गयी है अनुमति प्राप्त होते ही चकबन्दी का कार्य पूर्ण करा दिया जायेगा। चकबन्दी में दस वर्ष अधिक लम्बित चार मुकदमों तथा 15 वर्ष से अधिक 09 चकबन्दी के गाॅव को निस्तारण का निर्देश दिया गया। बैठक में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत सदर व चुनार तहसील में पड़ताल पूरा न होने पर तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, चुनार नीरज पटेल, मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, लालगंज विजय नारायण सिंह, एस0एल0ओ0 भरत लाल सरोज, डिप्टी कलेक्टर न्यायिक चुनार कृपा शंकर पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव, सभी तहसीलदार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं