VIRENDRA GUPTA -नरायनपुर(मिर्जापुर) जादोपुर करहट शिव मंदिर पर धरने के पांचवे दिन 12 गांवों के किसानों ने होली नहीं मनाने का निर्णय लिया। जैसे ही इसकी जानकारी प्रशासन को हुई नायब तहसीलदार नटवर सिंह तत्काल किसानों के बीच पहुंचकर किसानों से होली मनाने का आग्रह किया और कहा कि जो भी डीएफसीसी के द्वारा किसानों के फसल की क्षति हुई है उसकी भरपाई की जाएगी। मण्डल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि किसान अपनी मांग पर अडिग हैं।अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा सही किया जाय,परिवार के सदस्य को नौकरी दिया जाय और जमीन का नापी कराकर सही किया जाय। १ मार्च को घटित घटना के ८ दिन बीत जाने के बाद भी किसानों का कोई सुध लेने वाला नहीं है ना ही कमेटी गठित हुई। जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि निरीह किसानों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करना प्रशासन की क्रूरता की निशानी है और अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।हमारा धरना शांति पूर्वक और अहिंसात्मक रूप से चलता रहेगा जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। हम सब होली नहीं मनाएंगे क्यों कि किसान नई फसल की पूजा कर उत्साह पूर्वक दूसरे दिन होली मनाते हैं। अब हमारी फसले ही नहीं रही तो होली कैसी। अध्यक्षता महेंद्र सिंह तथा संचालन तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह, अरूणेश सिंह, परशुराम मौर्या, अशोक सिंह, कंचन सिंह, देवी प्रसाद, छन्नू सिंह, लक्ष्मण सिंह, अलाउद्दीन, रतन लाल चौरसिया, आनन्द पाल, लक्ष्मीना, रेनू देवी, सुनीता देवी, फूलपत्ती देवी, उर्मिला देवी, अतवारी देवी,राधिका देवी, कलावती देवी, माला, प्रभा आदि मौजूद रहे।
होम समाचार