समाचारमड़िहान में आग पर शीघ्र काबू पाने के लिए आज अग्निशमन केंद्र...

मड़िहान में आग पर शीघ्र काबू पाने के लिए आज अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण



लखनऊ से मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश में नव निर्मित 25 अग्निशमन केन्द्रो का किया गया वर्चुअल उद्घाटन

विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के द्वारा मड़िहान में किया अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन

मीरजापुर, 01 जुलाई 2022- प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से आनलाइन प्रदेश में नवर्मित विभिन्न जनपदो के 25 अग्निशमन केन्द्रो का लोकार्पण किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 25 अग्निशमन वाहनो को भी हरी झण्डी दिखाकर अग्निशमन केन्द्रो के लिये रवाना किया गया। उद्घाटन समारोह में जनपद मीरजापुर के मड़िहान तहसील अन्तर्गत नव निर्मित अग्निशमन केन्द्र भी शामिल है। मड़िहान के नव निर्मित अग्निशमन भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। तदुपरान्त विधानसभा मड़िहान के तहसील मड़िहान के पास अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मड़िहान मिर्जापुर के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल , जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, के द्वारा लोकार्पण किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल महेश अत्री, उप जिलाधिकारी मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़िहान के अध्यक्ष वीरेंद्र कोल एवं जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मड़िहान एवं थाना प्रभारी मड़िहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं