*विंध्याचल*
*उ प्र राज्य महिला आयोग के तत्वाधान में की गई जनसुनवाई*
जगत जननी माता विंध्यवासिनी की पावन नगरी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत अष्टभुजा डाक बंगले में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य अनीता सिंह एवं प्रतिनिधि रूप में राजकुमारी खत्री ने जनपद के महिलाओं के जन समस्या निस्तारण हेतु मिर्जापुर जनपद क्षेत्र के चुनाव, मड़िहान, छानबे नगर तहसीलस्तरों की महिला फरियादियों की समस्या सुन जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्राधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु त्वरित आदेश पारित करते हुए मामले के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश प्रदान करते रहने व कार्रवाई की बात कही। इस कार्यक्रम की कड़ी में राज्य महिला आयोग की अनीता सिंह ने जनपद के महिलाओं के जन समस्या निवारण हेतु त्वरित अधिकारियों को कार्रवाई करते हुए। महिलाओं से व्यवहार में समवेता बरतनी चाहिए।
जन समस्या निस्तारण सुनवाई के दौरान सरिता देवी , संगीता देवी, संध्या सिंह , डाली, समेत जनपद के महिला कल्याण अधिकारी समेत क्षेत्राधिकारी महिला नोडल अधिकारी आदि कई लोग उपस्थित रहे।
महिला आयोग की सदस्य ने जनपद की महिलाओं की सुनी समस्याएं- मिर्जापुर
आज ही डाउनलोड करें
विशेष समाचार सामग्री के लिए
Downloads
10,000+
Ratings
4.4 / 5