समाचारमुख्य विकास अधिकारी द्वारा 50 लाख से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया...

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 50 लाख से अधिक निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया गया निरीक्षण



अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश

मीरजापुर, 02 अगस्त 2022- मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया जिसमें सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका हॉस्टल निर्माण कार्य की गुणवत्ता कम होने के कारण आवास विकास कार्यदाई संस्था के काम का जांच करने हेतु भूमि संरक्षण अधिकारी एवं सहायक अभियंता का टीम गठित कर जांच करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी निर्देश दिया। कंक्रीट में हनी कोम्ब, गुणावत्ताहीन ईट, छत निर्माण इत्यादि कमियां पाई गई। जंगल मोहाल में बन रहे बृहद गो आश्रय केन्द्र का निर्माण एक्स एन पीडब्ल्यूडी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ निरीक्षण किया, काम का 60 प्रतिशत पूर्णता मिला एवं कार्य प्रगति पर पाया गया। बाउंड्री वॉल न होने के कारण समस्या होने की संभावना है, सीएसआर या जिला योजना से दीवार बनवाना हेतु धनराशि मांगने केलिए लागत तैयार करने को निर्देश दिया। खोराडीह, देवपुरा, नदीहार का अमृत सरोवर का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। बार बार लागत पुनरीक्षण करने पर आपत्ति लगाकर इस प्रक्रिया का गहन समीक्षा करने हेतु निर्देश दिया। समस्त सरोवर 15 अगस्त के झंडारोहण के लिए तैयार सुनिश्चित करे। सरोवर के साथ साथ पंचायत भवन में भी झंडारोहण करने हेतु प्रधान और पंचायत सहायक को निर्देश दिया। धनसिरिया में अधूरा पड़े गो आश्रय केन्द्र का निर्माण में पाए गए अनिमियत्ता को जांच हेतु जिला स्तरीय टीम गठित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र को गो आश्रय केंद्र से पृथक करने हेतु चाहर दिवारी बनाने हेतु सचिव को निर्देश दिया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं