समाचारयोगी सेना का राजनैतिक कार्यक्रमों से कोई लेना देना नहीं-प्रिन्स सिंह

योगी सेना का राजनैतिक कार्यक्रमों से कोई लेना देना नहीं-प्रिन्स सिंह

योगी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री शिव कुमार सिंह ने प्रिन्स सिंह को उल्लेखनीय कार्य के दृष्टिगत मिर्ज़ापुर जनपद का योगी सेना का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया |योगी सेना का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर युवा नेता प्रिन्स सिंह ने आज रमईपट्टी स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन का विस्तार करते हुए जिला इकाई एवं मंडल इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की |जिसमे प्रदीप कुमार सिंह को जिला महामंत्री ,विवेक कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष ,विकास तिवारी को जिला महामंत्री ,सुभाष जायसवाल को पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष ,राजेंद्र प्रसाद सिंह पटेल को मड़िहान विधान सभा प्रभारी नियुक्त किया तथा उन्हें मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्व धर्म सेवा कार्यक्रम तथा पीड़ितों के साथ न्याय के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवा करने का संकल्प दिलाया |प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए योगी सेना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रिन्स सिंह ने कहा की प्रदेश को भय ,भूख , भ्र्ष्टाचार से मुक्ति का जो मिशन हमारे मुख्यमंत्री ने उठाया है योगी सेना भी उस मिशन को पूरी तन्मयता से पूरा करने का कार्य करेगी |उन्होंने स्पष्ट किया की योगी सेना विशुद्ध रूप से सामाजिक संगठन है |इसका राजनैतिक कार्यक्रमों से कोई लेना देना नहीं है |हम सिर्फ हिन्दू सेवा ,राष्ट्र रक्षा ,गौ सेवा ,धर्म रक्षा के सिद्धांत पर चलेंगे |प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट संयोजक मिर्ज़ापुर सेवा समिति ,प्रदीप कुमार सिंह ,राजमणि दुबे ,सूरज सिंह ,प्रदीप मौर्या ,विकास श्रीवास्तव आदि लोगो ने सहभागिता दी |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं