समाचारराजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन


मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल का किया गया स्वागत

नगर विधायक ने कराया मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन

मीरजापुर 27 सितम्बर 2022- राजस्थान प्रदेश के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज सपरिवार विन्ध्याचल पहुॅचकर माँ विध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया गया। विन्ध्याचल पहुॅचने पर मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने महामहिम राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भंेटकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने राज्यपाल को चुनरी भेंटकर स्वागत किया। तदुपरान्त विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में जाकर मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं

- Advertisement -