समाचाररामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में गांधी जयंती पर विशेष इंतजाम-MIRZAPUR

रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में गांधी जयंती पर विशेष इंतजाम-MIRZAPUR

2 अक्टूबर 2019 को संपूर्ण राष्ट्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी मोहन दास करमचंद गांधी का 150 वां जयंती मना रहा है। उसी क्रम में जनपद मिर्जापुर में भी कई स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे| गांधी के दिए संदेशों को जन-जन तक ना सिर्फ पहुंचाने का काम किया गया बल्कि मानव सेवा की विशाल जन भावनाओं का आदर करते हुए मिर्जापुर में ओझलापुल , स्थित रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल में भी डॉक्टरों चिकित्सकों व अस्पताल के प्रबंधकों के द्वारा गांधी जयंती पर विशेष इंतजाम किया गया था |आज के दिन निशुल्क उपचार कैंप का आयोजन रामकृष्ण सेवाश्रमअस्पताल परिसर में ही किया गया था |आए हुए तमाम मरीज इस अवसर का लाभ लेते देखे गए आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए भी इस अस्पताल में 24 घंटे निरंतर सेवा दिए जाने के साथ-साथ अन्य समस्त इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे के लिए दिए जाने की बात प्रबंधक के द्वारा बताइए। लाभ प्राप्त कर चुके कुछ मरीजों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस अस्पताल में अन्य अस्पतालों की तुलना में ज्यादा सुविधा महसूस होती है।डॉक्टर अतुल बरनवाल ,डॉक्टर गणेश यादव,नीलाभ प्रताप सिंह ,शशिकांत अग्रवाल,आदि की मुख्य भूमिका रही |

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं