समाचारवन स्टाफ सेंटर में दहेज प्रतिषेध दिवस के उपलक्ष्य में किया गया...

वन स्टाफ सेंटर में दहेज प्रतिषेध दिवस के उपलक्ष्य में किया गया गोष्ठी का आयोजन

मीरजापुर 25 नवम्बर 2023- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी की अध्यक्षता में वन स्टाफ सेंटर मीरजापुर में दहेज प्रतिषेध दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि को नारी शक्ति का मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं को सरकार द्वारा 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार प्राप्त है। महिलाओं को दहेज उत्पीड़न सम्बन्धित कानून हैं, जिससे पीड़ित महिलाएं न्याय ले सकती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी/दहेज प्रतिषेध अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने महिलाओं से सम्बन्धित सुरक्षा कानून पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 84 दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं, जिसमें 14 केसो का निस्तारण हो चुका है पीड़ित महिलाओं के पक्ष व विपक्ष के साथ परामर्श दारा समस्या कारणों कि पहचान कर समस्या का निस्तारण किया जाता है। पीड़िता को परिवार में पुनर्वासित किया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य एसपान्सरशीप योजनाए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी दिया गया। जिला मिशन कोआर्डिनेटर डाॅ मंजू यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। उक्त कार्यक्रम मेंआई0जी0एस0एस0एस0 संस्था व महिला कल्याण की टीम द्वारा कार्यक्रम में पम्पलेट व पोस्टर देकर द्वारा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं पर जागरुक किया गया। इस दौरान मानवाधिकार से समा नवाज, डाली अग्रहरि भाजपा, कल्पना यादव, जिला हब फार इंपावरमेंट आफ वुमेन व वन स्टाप सेंटर के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं