समाचारविंध्याचल में नाजायज गतिविधि के साथ महिला व पुरुष दबोचे गए- मिर्जापुर

विंध्याचल में नाजायज गतिविधि के साथ महिला व पुरुष दबोचे गए- मिर्जापुर

9453821310
मिर्जापुर पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके अवैध गाजा के तस्कर
*स्वाट/सर्विलांस टीम व विन्ध्यांचल पुलिस टीम संयुक्त चेकिंग में 20 किलो ग्राम (कीमती करीब एक लाख रूपया) नाजायज गाजा बरामद, 4 अभियुक्त गिरफ्तारः-*

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर/शहर के मार्ग दर्शन में थाना विन्ध्यांचल क्षेत्रान्तर्गत नवरात्र मेला में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जाने वाले अभियान के दौरान दिनांक 29.09.2019 को समय 14.25 बजे स्वाट/सर्विलांस टीम व विन्ध्यांचल पुलिस की संयुक्त टीम नवरात्र मेले में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली की कुछ पुरूष/महिला मेंले में नाजायज गांजा अवैध रूप से बैग में भरकर ब्रिकी हेतु ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा सतर्क होकर मुखविर के निशानदेही पर दो पुरूष/दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। पकड़े गये पुरूष/महिलाओं के पास से बरामद अलग-अलग बैग से 05-05 किलो ग्राम मटमैले पालीथन में लिपटा अवैध गांजा बरामद किया गया। गांजा परिवहन व बेचने के सम्बन्ध में कोई प्राधिकार पत्र नही दिखा सकें। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 248,249,250,251/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता के अपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों से पता किया जा रहा है।

*विशेष विवरण मजीद पूछताछ अभियुक्तगणः-*
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता से गांजा के सम्बन्ध में पूछने पर सभी अलग-अलग व एक साथ बता रहे है कि हम लोग एक साथ मिलकर गांजा का धॅन्धा करते है और उड़ीसा तथा मध्य प्रदेश से गांजा लाकर मीरजापुर के आस-पास के जनपदों में बेचने का धन्धा करते है तथा अपनी जीवकोपार्जन इसी से करते है। गैंग का मुख्य सदस्य सुरेश जायसवाल ने बताया कि इस धन्धे में महिला को साथ में रहने के कारण पुलिस/अन्य एन्जेसी द्वारा किसी प्रकार का शंका नही किया जाता है। यह धन्धा हम सब मिलकर काफी समय से करते थे।
*नाम पता अभियुक्त/अभियुक्ताः-*
1-सुरेश जायसवाल पुत्र शंकर लाल जायसवाल निवासी रैपुरा थाना करछना जनपद प्रयागराज।
2-मंगलेश्वर सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी मछगवां थाना खीरी जनपद प्रयागराज।
3-राजमनी पत्नी छबीलाल निवासी गाढ़ाकटरा थाना शंकर गढ़ जनपद प्रयागराज।
4-सरिता देवी पत्नी बबलू साकेत निवासी गाढ़ाकटरा थाना शंकर गढ़ जनपद प्रयागराज।

*विवरण बरामदगीः-*
1-पांच-पांच किलो ग्राम के चार बन्डलो में कुल 20 किलो ग्राम (कीमती करीब एक लाख रूपया) नजायज गांजा।

*गिरफ्तारी का स्थान/समयः-*
बरतर तिराहा (थाना मोड़) विन्ध्यांचल दिनांक 29.09.2019 समय 14.25 बजे

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*
1-निरीक्षक वेद प्रकाश राय, प्रभारी सर्विलांस सेल मीरजापुर।
2-उ0नि0 रामस्वरूप वर्मा, प्रभारी स्वाट टीम मीरजापुर।
3-उ0नि0 धनन्जय पाण्डेय, प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय मीरजापुर।
4-उ0नि0 हरेराम चैरसिया थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर।
5-का0 विरेन्दर सरोज स्वाट टीम मीरजापुर।
6-का0 राजेश यादव स्वाट टीम मीरजापुर।
7-का0 राजसिंह राणा स्वाट टीम मीरजापुर।
8-का0 धर्मवीर यादव स्वाट टीम मीरजापुर।
9-का0 संदीप राय स्वाट टीम मीरजापुर।
10-का0 अजय यादव सर्विलांस सेल मीरजापुर।
11-का0 आशुतोष सिंह सर्विलांस सेल मीरजापुर।
12-का0 मिथिलेश यादव, सर्विलांस सेल मीरजापुर।
13-का0 छबिनाथ थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर।
14-म0का0 प्रियंका यादव थाना विन्ध्यांचल मीरजापुर।

*नोट- उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा 5000 रू0/नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।*

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं