विकासखंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत राजापुर में मनाया गया वीर एकलव्य
जयंती
वि. ख. राजगढ़ के ग्राम सभा राजापुर में
वीर धनुर्धर एकलव्य जी की जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। वहां पर उपस्थित सम्मानित लोगों के द्वारा उनके जीवन और चरित्र के बारे में बताया गया। विरहा का आयोजन किया गया आप सभी को बताते चलें कि विगत लगभग 30 वर्षों से एकलव्य जयंती का समारोह ग्राम पंचायत राजापुर में होता रहा है। मौके पर 399 विधानसभा मड़िहान कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी कोल ,ग्राम प्रधान खोराडीह महेश प्रसाद, सीताराम कोल , बल्लू कोल ,संचालक अर्जुन मलुआ प्रधान पारस कोल , पूर्व प्रधान राजापुर जोखन कोल , चंद्रबली कवि रामजनम,विजय कुमार आदि हजारों लोग उपस्थित रहे ।