समाचारशासन के मंशानुरूप सभी तहसीलों में आयेाजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस

शासन के मंशानुरूप सभी तहसीलों में आयेाजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस



सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों को गुणवत्ता निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील मडिहान में सुनी गई जन समस्यायें

मीरजापुर, 06 अगस्त, 2022- शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में ’’सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ का आयोजन किया। उक्त के क्रम जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा आअये हुये फरियादियों के समस्याओं को सुना गया तथ समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। तहसील महिडान में जिलाधिकारी के समक्ष आज 208 फरियादियों के द्वारा अपनी समस्याओं को रूबरू कराया गया, जिस जिलाधिकारी 17 माललें को मौके पर ही निस्तारण करते हुये शेष सम्बंधित अधिकारियों को समयसीमा के अन्दर निस्तारण के निर्देश दिया गया।
सम्पूर्ण दिवस मडिहान में अधिकतम शिकायतें राजस्व से सम्बंधित रही जिसमें भूमि की पैमाईश, अवैध जमीन कब्जा आदि से सम्बंधित मामले रहे। तदुपरान्त समाज कल्याण विभाग, पेंशन, विकास विभाग, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, सिंचाई आदि सम्बंधित मामले प्रापत हुये। जिलाधिकारी ने कहा कि जो शिकायते जिन अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है वे सम्बंधित शिकायतकर्ता की बातों को ध्यानपूर्ण सुनकर निष्पक्ष एवं न्याय पूर्ण ढंग से निस्तारण करायें। पुलिस विभाग से सम्बंधित मामलों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा सुनकर सम्बंधित थाना प्रभारियों को निस्तारण के निर्देश दिया गया। तहसील मडिहान में प्रभागीय वनाधिकारी पी0एस0 त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मडिहान अश्वनी कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मडिहान तहसीलदार फूलचन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र दूबे के अलावा अन्य सभी सम्बंधित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला के द्वारा जन शिकायतों को सुनकर समयवद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिये गये।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं