समाचारशिक्षिका ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप-MIRZAPUR

शिक्षिका ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप-MIRZAPUR

मड़िहान
शिक्षिका ने युवक पर लगाया गंभीर आरोप
लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुरअतरी गांव निवासिनी महिला, प्राथमिक विद्यालय बोदाखुर्द में अनुदेशक के पद पर नियुक्त है। शुक्रवार को शायं रामपुरअतरी गांव के ही एक मनचले युवक ने छेड़खानी किया।विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। हला की लोगो के समझने बुझाने पर उस समय थोड़ी देर के लिए मामला ठंढा हो गया। दूसरे दिन शनिवार को पीड़िता अनुदेशक महिला ने लालगंज थाने में मनचले युवक के खिलाफ तहरीर दी।
शिकायती पात्र में लगाये गए आरोप के आधार पर पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया। महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।
————————————————————————————————-

एक सप्ताह पूर्व घर से गायब किशोरी का सूरत में लगा सुराक,परिजन बेचैन
एक गांव निवासीनी किशोरी एक सप्ताह पूर्व अचानक घर से गायब हो गयी।काफी खोजबिन के बाद जब नहीं मिली तो उसके पिता ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर भगाने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मामला खुलकर सामने आगया। युवक ने बताया कि अपनी वाईक से बैठाकर सूरत में रहने वाले एक मित्र को मिर्ज़ापुर में दे दिया था। जो की इसी क्षेत्र का निवासी है। वह सूरत में नौकरी करता है। पुलिस ने सूरत में रह रहे युवक के मोबाईल पर वहाँ लड़की के मौजूद होने का पता किया तो युवक ने सूरत में लड़की होने से इनकार कर दिया।लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि लड़की जल्द ही बरामद होगी। हिरासत में लिए गए युवक ने किशोरी को सूरत में रहने वाले अपने मित्र को देने की बात स्वीकार किया पुलिस उसे छोड़ दिया है।इससे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं