7 सितंबर 2022 को जायसवाल समाज विन्ध्याचल समिति का होने वाला वन विहार कार्यक्रम अग्रिम निर्णय तक स्थगित
मीरजापुर, विन्ध्याचल- 6 सितंबर 2022 दिन मंगलवार को जायसवाल समाज विन्ध्याचल समिति की बैठक होटल विन्ध्य रेजीडेंसी में आहूत की गई जिसमे समाज के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जायसवाल समाज विन्ध्याचल समिति के पूर्व में संरक्षक रहे राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल उर्फ बाबा जायसवाल के पुत्र संदीप जायसवाल के आकस्मिक निधन पर पूरा जायसवाल समाज आहत है इस हृदय विदारक घटना पर सभी पदाधिकारियों ने गहरा शोक प्रकट किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति के लिए एवं इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में निर्णय लिया गया की दिनांक 7 सितंबर 2022 को होने वाला जायसवाल समाज विन्ध्याचल समिति का वन विहार कार्यक्रम इस दुःखद घटना की वजह से अग्रिम निर्णय तक स्थगित किया जाता है। बैठक में जायसवाल समाज विन्ध्याचल समिति के अध्यक्ष महेन्द्र जायसवाल, कूलपाल सिंह जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल (मंचा), प्रदीप जायसवाल, फूलचंद जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, रितेश जायसवाल, विजय चंद्र जायसवाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।