समाचारसंयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र...

संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र -MIRZAPUR

9453821310-मिर्जापुर अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आज मिर्जापुर कृषि उपनिदेशक कार्यालय में अधीनस्थ कृषि सेवा संवर्ग के पदाधिकारी सदस्य व कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया मिर्जापुर मंडल कार्यालय में जनपद सोनभद्र ,भदोही के साथ-साथ मिर्जापुर के भी कर्मचारी नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला |अपनी मांगों को जोरदार ढंग से रखने के लिए जमकर प्रांगण में नारा भी लगाएंगे |संयुक्त कृषि निदेशक विंध्याचल मंडल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांग पत्र ज्ञापन भी सौंपा गया|जिसमे कुछ मांगे निम्नलिखित रही
1.अधीनस्थ कृषि सेवा संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करते हुए प्राविधिक सहायक – सी को 4200 तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक – ए का आमेलन करे हुए 4800 ग्रेड पे का तकनीकी वेतनमान दिया जाए। 2.प्रदेश में वर्ष 2007 के बाद कई जनपद /तहसील/ विकासखंडों का सृजन किया गया परंतु अधीनस्थ कृषि सेवा संवर्ग का कैडर रिव्यू/ पुनर्गठन कराया जाए ।
3.अधीनस्थ कृषि सेवा संवर्ग की सेवा नियमावली प्रख्यापित कराई जाए तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक – ए के समस्त पदों की अधिकारी एवं लिपिक संवर्ग की भांति प्रा० स०-सी को पोषक संवर्ग मांगते हुए शत प्रतिशत पदोन्नति द्वारा समय सीमा 5 वर्ष के स्थान पर 2 वर्ष की जाए।
4. वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ए ग्रेड पे 4600 को शासनादेश के अनुरूप नायब तहसीलदार अपर जिला सहकारी अधिकारी विभागीय अवर अभियंता प्रशासनिक अधिकारी आदि की भांति राजपत्रित घोषित किया जाए।
5.वरिष्ठ प्राविधिक सहायक बी से वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ए , वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ए से श्रेणी 2 में पदोन्नति हेतु निर्धारित 5 वर्ष की सेवा अवधि में शासनादेश के अनुरूप शिथिलीकरण अनुमन्य करते हुए पर्याप्त संख्या में वर्षों से रिक्त चल रहे पदों पर पदोन्नति की जाए।
6.संवर्ग के रिक्त पदों की सीधी भर्ती द्वारा भरा जाए।
7.संवर्ग के सदस्यों की शैक्षिक योग्यता कृषि स्नातक तथा कार्यों के दायित्व की तकनीक प्रकृति होने के कारण समस्त प्राविधिक सहायकों को निरिक्षकिय अधिकार प्रदान किया जाए।
8.कृषि रक्षा बीज व उर्वरक लाइसेंस पटेल तथा भूमि परीक्षण प्रयोगशाला भंडार का प्रभात कृषि प्राविधिक को दिया जाए।
9.प्रदेश में कार्यरत समस्त विभागीय कार्मिकों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए।
10. कृषि प्राविधिको को संवेदनशीलता के साथ समय से वेतन तथा अन्य देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
11. कृषि प्राविधिक को सेवा संबंधी अभिलेख जैसे सेवा पुस्तिका जी० पी० एफ० पासबुक व्यक्तिगत चरित्र प्रविष्ठियां तथा एन० पी० एस० आदि समय से पूर्ण कराए जाएं।
12. शासनादेश के अनुरूप मंडल एवं जनपद स्तर पर कार्यालय अध्यक्षों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता हेतु बैठक आयोजन के संबंध में पूर्व में निदेशालय स्तर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की जाए।
13. विभिन्न जनपदों से संगठन के सदस्यों पदाधिकारियों के साथ की जा रही दुर्भावनापूर्ण उत्पीड़नात्मक कार्यवाही को वापस लिया जाए और कार्य से हार्दिक पूर्ण वातावरण विकसित किया जाए।
14. स्थानांतरण नीति के सभी बिंदुओं का संज्ञान में लेते हुए कृषि प्रविधि को के किए गए अनावश्यक स्थानांतरण निरस्त किए जाएं।
15. निदेशालय की स्थापना अनुभव ए० बी०-1,ए० बी०- 2, ए० सी० अनुभाग में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक की तैनाती की जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वालों में इंद्रजीत सिंह भोलानाथ तिवारी अमृतलाल मौर्य बलराम यादव तेजबली सिंह अशोक कुमार सिंह लल्लू तिवारी आदि रहे|

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं