समाचारसभी विभाग कार्ययोजना तैयार कर 15 दिवस मे कराये उपलब्ध- जिलाधिकारी

सभी विभाग कार्ययोजना तैयार कर 15 दिवस मे कराये उपलब्ध- जिलाधिकारी

वीरेंद्र गुप्ता मिर्जापुर 94 53 82 1310
मीरजापुर। 17 अप्रैल 2021/जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देशन मे अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह की अध्यक्षता मे फ्लड स्टीयरिंग की बैठक की गयी। बैठक मे अधिशाषी अभियन्ता मीरजापुर नहर प्रखण्ड श्री वैभव सिंह के द्वारा बताया गया कि जिला स्तर व तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को प्रभावी बनाने जाने सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी गयी। जानकारी देते हुये बताया गया कि प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा द्वारा जिला मुख्यालय पर तथा उप जिलाधिकारीगण द्वारा तहसील स्तर पर 24 घण्टे के लिये बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला जायेगा। सिचाई विभाग द्वारा सिचाई कालोनी पतहा मीरजापुर मे एक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जायेगी। जो दिनांक 15 जून 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक दिन रात्रि प्रभावी रहेगी। जिला बाढ़ कक्ष का दूरभाष संख्या-05442-256357 कलेक्ट्रेट मीरजापुर एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष सिचाई विभाग का दूरभाष नं0-05442-252589 है। यह दूरभाष नम्बर 15 जून 2021 से प्रभावी कर दिये जायेंगे। बताया गया कि 37 बाढ़ चैकिया बनायी गयी है जो उक्त तिथि से प्रभावी हो जायेगी। बाढ़ मे नाव की व्यवस्था के सम्बन्ध मे बताया गया कि जनपद मीरजापुर मे गंगा नदी से प्रभावी ग्रामो के नागरिको/पशुओ को सुरक्षित स्थान पर ले जाने हेतु नावो की व्यवस्था तथा नाविको का दूरभाष नम्बर तथा आवश्यकतानुसार नावो पर महाजाल गोताखोर, गैंगमैन की व्यवस्था अधिशाषी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग मीरजापुर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मीरजापुर द्वारा किया जायेगा। पशुओ के चारे व चिकित्सा की व्यवस्था, शान्ति व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा स्वास्थ एवं जल निकासी आदि बिन्दुओ पर विस्तृत चर्चा की गयी। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना तैयार कर 15 दिवस के अन्दर उपलब्ध करा दें। बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ पी0डी गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, ई0ओ0 नगर पालिका सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं