समाचारसम्पूर्ण समाधान दिवस लालगंज में जिलाधिकारी ने अधिकारियो को दिया निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस लालगंज में जिलाधिकारी ने अधिकारियो को दिया निर्देश


समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से करे निस्तारण

लालगंज तहसील में प्राप्त 297 प्रार्थना पत्रो में 09 फरियादियो को मौके पर मिला न्याय

मीरजापुर, 16 जुलाई 2022- शासन के मंशानुरूप जनपद के चारो तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश में किया गया। जहाॅ पर अलग-अलग वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा आये हुये फरियादियो की समस्याओ को सुना गया।
जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र व मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर लोगो की समस्याओ को सुना गया तथा समयबद्ध तरीके से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी के समक्ष लालगंज तहसील में कुल 297 फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओ से अवगत कराया गया जिसमें 09 लोगो के समस्याओ का मौके नितस्तारण करते हुये उन्हे न्याय प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में निस्तारित प्रार्थना पत्रो की समीक्षा की तथा निस्तारण की गुणवत्ता परखा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियो को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रो का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किया जाय ताकि फरियादी संतुष्ट हो सकें। उन्होने कहा कि जब तक शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट न हो तब तक निस्तारण मान्य नही होगा। उन्होने कहा कि जिस-जिस विभाग के अधिकारियो को प्रार्थना पत्रो को प्रेषित किया गया है वे मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से निस्तारित प्रार्थना पत्रो का सीधे शिकायतकर्ता को फोन से फीडबैक लिया जा रहा है यदि निस्तारण की गुणवत्ता सही नही पायी जाती और शिकायतकर्ता संतुष्ट नही है तो सम्बन्धित के विरूद्ध शासन स्तर से ही कार्यवाही भी की जा सकती हैं। समाधान दिवस लालगंज में उप जिलाधिकारी लालगंज विजय नारायण सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालगंज, उप निदेशक कृषि डाॅ अशोक कृमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चन्द्र, तहसीलदार लालगंज के अलावा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं