समाचारसांस्कृतिक प्रतिभा खोज’’ हेतु सांस्कृतिक विधाओ का चयन दिनांक 26 व 27...

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’’ हेतु सांस्कृतिक विधाओ का चयन दिनांक 26 व 27 जुलाई 2022 जिला पंचायत सभागार में



‘‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’’ का चयन तिथि में किया गया परिवर्तन

‘‘
मीरजापुर, 23 जुलाई 2022 – आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा ‘‘सांस्कृतिक प्रतिभा खोज’’ का आयोजन सभी जनपदों में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं यथा- लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला, भजन एवं कीर्तन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
उक्त प्रदर्शन हेतु सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के लिये दिनांक 24 व 25 जुलाई 2022 निर्धारित की गयी थी। अपरिहार्य कारणो से उपरोक्त तिथि में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल से हुयी वार्ता एवं निर्देश के क्रम में परिवर्तन करते हुये *सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के लिये आडिशन/चयन आगामी दिनांक 26 व 27 जुलाई 2022 को जिला पंचायत सभागार में किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय द्वारा सभी कलाकारो को अवगत कराते हुये कहा गया कि आडिशन/चयन हेतु दिनांक 26 व 27 जुलाई 2022 को जिला पंचायत सभागार में 10 बजे से पहुॅचना सुनिश्चित करें।*

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं