अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 39वीं वाहिनी पीएसी में योग शिविर आयोजित

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 39वीं वाहिनी पीएसी में योग शिविर आयोजित

मीरजापुर, 19 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वाहिनी परिसर में योग सप्ताह के अंतर्गत विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सेनानायक नैपाल सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें वाहिनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बताया गया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, कार्यकुशलता और तनावमुक्त जीवन के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

वाहिनी प्रशासन ने कहा कि योग सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विभिन्न योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और वे अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल कर सकें। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें