अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय नेता पल्लवी पटेल 7 मार्च को मीरजापुर आएंगी

अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय नेता पल्लवी पटेल 7 मार्च को मीरजापुर आएंगी

मीरजापुर। अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय नेता एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल 7 मार्च को मीरजापुर दौरे पर आएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शनिवार को दोपहर 12 बजे मीरजापुर जिला मुख्यालय पहुंचेंगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी क्लब स्थित मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मीरजापुर के जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर पटेल पर दर्ज किए गए कई मुकदमों के विरोध में उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई जाएगी।

कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें