अल्मोड़ा के राज्य साहसिक कार्यक्रम के लिए 20 सदस्यीय डैफोडिल्स स्काउट टीम रवाना

मिर्जापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के 20 सदस्यीय स्काउट दल को उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय राज्य साहसिक कार्यक्रम के लिए गुरुवार को रवाना किया गया। यह कार्यक्रम 26 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें छात्र विभिन्न साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

टीम की रवानगी के अवसर पर प्रधानाचार्या मिठ्ठू बनर्जी, अर्पिता मुखर्जी और मोहित चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को विदा किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। इस दौरान उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन और साहस के साथ कार्यक्रम में भाग लेने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान स्काउट्स को रॉक क्लाइंबिंग, राइफल शूटिंग, तीरंदाजी, घुड़सवारी, पैरासिलिंग, एयर साइकिलिंग और नौका विहार जैसे साहसिक प्रशिक्षण दिए जाएंगे। साथ ही उन्हें प्रकृति अध्ययन और भ्रमण का भी अवसर मिलेगा, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास में मदद मिलेगी।

चयनित स्काउट्स में वेदान्श, कुंज, यश, रुद्रांश, अथर्व, अनिरुद्ध, विराट, आरव, कान्हा, तेजस, देव प्रताप, रजत, अभिकल्प, उद्भव, मानस, दिव्य राज, चिन्मय और शिवांश तेजस्व शामिल हैं। टीम का नेतृत्व स्काउट शिक्षक सुरेश बिंद कर रहे हैं।

विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी, कृष्ण मोहन शुक्ला और संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें