आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला सचिव मिर्जापुर व सोनभद्र के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर पत्रकारों में हर्ष

141

प्रदेश सचिव राजकुमार पटेल के प्रस्ताव पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाण्डेय द्वारा अशोक कुमार सिंह पूत्र रघुनाथ सिंह को आईडियल जर्नलिस्ट एसोशिएशन के जनपद सोनभद्र का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
तो वहीं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला मिर्जापुर के अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने अपने संगठन को और मजबूत बनाते हुए रंजीत मौर्या को जनपद मिर्जापुर का आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सचिव के पद पर नियुक्त किया है ।संगठन ने इन दोनों पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र गुप्ता ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दिया है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद देव पांडे ने संगठन के बढ़ते कदम से संतुष्ट होकर उम्मीद जताया है कि संगठन जल्दी ही समूचे राष्ट्र में अपने संगठन को और मजबूत करेगा।