आधा दर्जन शातिर किस्म के पेशेवर अपराधियों पर लगा गैंगेस्टर —Mirzapur


वीरेंद्र गुप्ता पत्रकार मिर्जापुर 94 53 82 1310,

पुलिस ने बताया कि आधा दर्जन शातिर किस्म के पेशेवर अपराधियों पर लगा गैंगेस्टर —*
*1-* *थाना मड़िहान*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पर शातिर किस्म के पेशेवर अपराधियों 1-अमृतलाल , 2- पन्ना 3- मुन्नालाल ; जो अपने भौतिक लाभ हेतु समाज विरोधी क्रियाकलाप करने व अन्य गंभीर प्रवृत्ति के अपराध कारित करने के अभ्यस्त हैं । जनमानस में इनका इतना आतंक एवं भय व्याप्त है कि इनके विरूद्ध कोई भी जनता का व्यक्ति मुकदमा या गवाही करने की हिम्मत नही करता है । इस गिरोह के विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक मड़िहान राजकुमार सिंह द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर अन्तर्गत धारा उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है, जिसमे अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।
*2-* *थाना चुनार*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चुनार पर शातिर किस्म के पेशेवर अपराधियों 1-शाहिल , 2-असलम, 3-आशुतोष जो अपने भौतिक लाभ हेतु समाज विरोधी क्रियाकलाप करने व अन्य गंभीर प्रवृत्ति के अपराध कारित करने के अभ्यस्त हैं । जनमानस में इनका इतना आतंक एवं भय व्याप्त है कि इनके विरूद्ध कोई भी जनता का व्यक्ति मुकदमा या गवाही करने की हिम्मत नही करता है । इस गिरोह के विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक चुनार गोपाल प्रसाद गुप्ता द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुये थाना स्थानीय पर अन्तर्गत धारा उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है जिसमे अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।