समाचारउत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व...

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री के घर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व अन्य बीजेपी के नेता, मिर्जापुर



आज दिनांक 09.03.2023 दिन गुरुवार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के सिंचाई मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन पर उनके पैतृक गाँव ओडी, ब्लॉक जमालपुर, थाना जमालपुर जनपद मीरजापुर में शोक संवेदना में सम्मिलित हुए। साथ में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह तथा प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित रहे। तथा वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल , भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी, राजेश कुमार, नागेश्वर तिवारी, गौरव ऊमर, ज्ञान प्रकाश दूबे, नर सिंह चौहान, आभा सिंह के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तत्पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष आज रात अष्टभुजा निरीक्षण भवन में विश्राम करेंगे। दिनांक 10.03.2023 दिन शुक्रवार को सुबह 09:00 बजे माँ विन्ध्यवासिनी जी का दर्शन पूजन करने के पश्चात् भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार मीरजापुर सुबह 11:00 बजे संगठनात्मक बैठक के बाद सभी जनप्रतिनिधि के साथ भी बैठक करेंगे। संगठनात्मक बैठक के फोरम में जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चों के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं