9453821310-उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के तत्वाधान में मिर्जापुर में दिनांक 19 मार्च 2018 से लगातार अनवरत शांति ढंग से धरना प्रदर्शन का कार्य जल निगम के कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है |प्रदर्शन कर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से रखने का संकल्प दोहराते हुए अपेक्षा किया कि जल्द ही सरकार उनकी बातों को मानेगा और उनको राहत देगा |इस संघर्ष समिति में वक्ताओं ने कहा कि यह अनिश्चितकालीन धरना निरंतर जारी रहेगा जब तक मांगे पूरी ना हो जाए| धरना कार्यक्रम अधिशासी अभियंता अभाव खंड उत्तर प्रदेश जल निगम मिर्जापुर में किया जा रहा है |इनकी मांगों के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्रामीण क्षेत्र की 17 करोड़ आबादी में शुद्ध पेयजल केवल 13% लोगों को ही प्राप्त हो रहा है शहरी आबादी में से मात्र 20% लोगों को सुविधा उपलब्ध हो रही है, इस को दृष्टिगत रखते हुए कहा की प्रदेश में आज भी पेयजल संकट कायम है किंतु सरकार इन दोनों समस्याओं की ओर ध्यान ना देते हुए वर्तमान में उक्त कार्यों की उत्तरदाई संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम को समाप्त करने में लगी हुई है | बड़ा ही दुर्भाग्य का विषय है कितना महत्वपूर्ण विभाग होने के बावजूद भी हम कर्मचारियों को वेतन व पेंशन के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है |धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से समिति के आवाहन पर महंत सिंह उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूरी यूनियन की अध्यक्षता में मीडिया प्रभारी प्रवीण चौरसिया व इंजीनियर सुनील सिंह, इंजीनियर आरसी मौर्या, इंजीनियर मनजीत कुमार ,इंजीनियर यशवंत प्रजापति ,मोहम्मद अशफाक खान, अरुण श्रीवास्तव ,छोटे लाल यादव ,एवं तमाम जल निगम कर्मचारियों के जमकर नारेबाजी किया |
जल निगम को समाप्त करने में लगी हुई है-इंजीनियर यशवंत प्रजापति
आज ही डाउनलोड करें
विशेष समाचार सामग्री के लिए
Downloads
10,000+
Ratings
4.4 / 5