एक बार फिर डैफोडिल पब्लिक स्कूल के छात्र बने जिले के टॉपर

64

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने CBSE 10वीं व 12वीं में फिर लहराया परचम, लगातार चौथी बार जिला टॉपर
मीरजापुर, 13 मई 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 13 मई 2025 को घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल, मीरजापुर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा तनुश्री बरनवाल ने 98.2% अंकों के साथ और कक्षा 10वीं की छात्रा संविदा सिंह ने 98.4% अंकों के साथ जिला टॉपर बनकर स्कूल का नाम रोशन किया। यह लगातार चौथा वर्ष है जब डैफोडिल्स ने जिला स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है।
कक्षा 12वीं के शीर्ष परिणाम
तनुश्री बरनवाल (कॉमर्स) – 98.2% (प्रथम)
श्रेया पाण्डेय (कॉमर्स) – 97.2% (द्वितीय)
रिया दूबे (कॉमर्स) – 96.6% (तृतीय)
आयुषी सिंह (आर्ट्स) – 96% (चतुर्थ)
प्राची गौतम (साइंस) – 95.6% (पंचम)
अदिति सिंह (बायोलॉजी) – 95.4% (षष्ठम)
अनन्या चौधरी (बायोलॉजी) – 95.2% (सप्तम)
गौरी मल्होत्रा (कॉमर्स) – 95% (अष्टम)
कुलदीप नायर (आर्ट्स) / मान्या अग्रवाल (कॉमर्स) – 94.8% (नवम)
सुहानी बरनवाल (कॉमर्स) – 94.4% (दशम)
कक्षा 12वीं के विषयवार टॉपर्स
फिजिक्स: स्वरित अग्रवाल, प्राची गुप्ता (95)
केमिस्ट्री: स्वरित अग्रवाल, प्राची गुप्ता (97)
गणित: स्वरित अग्रवाल, प्राची गुप्ता (89)
बायोलॉजी: अदिति सिंह, अनन्या चौधरी (93)
अंग्रेजी: अदिति सिंह (97)
बिजनेस स्टडीज: तनुश्री बरनवाल (98)
इकोनॉमिक्स: तनुश्री बरनवाल (98)
अकाउंटेंसी: ध्रुविका (95)
इतिहास: आयुषी सिंह (96)
राजनीति विज्ञान: कुलदीप नायर (97)
भूगोल: आयुषी सिंह (94)
हिंदी: श्रुति सिंह (90)
फिजिकल एजुकेशन: प्राची (98)
तबला/पेंटिंग/संगीत: 100
कक्षा 10वीं के शीर्ष परिणाम
संविदा सिंह – 98.4% (प्रथम)
यश गुप्ता – 96% (द्वितीय)
शगुन – 95.6% (तृतीय)
वैष्णवी तिवारी – 94.8% (चतुर्थ)
मानवी अग्रवाल, अरहान, लावन्या केशरी – 94.6% (पंचम)
लावन्या के. – 94.4% (षष्ठम)
लक्ष्य मिश्रा – 94% (सप्तम)
वरुण, आदित्य शुक्ला – 93.6% (अष्टम)
यशस्वी चतुर्वेदी – 93.4% (नवम)
आयन व्याघ्र – 92.8% (दशम)
कक्षा 10वीं के विषयवार टॉपर्स
अंग्रेजी: संविदा सिंह (99)
हिंदी: आदित्य, अन्वेषा, तान्या (96)
गणित: वैष्णवी (92)
साइंस: संविदा सिंह (100)
सोशल साइंस: संविदा सिंह, मो. अहमद, शौर्य अग्रवाल (96)
इन्फो. टेक्नोलॉजी: संविदा सिंह (97)
पेंटिंग: संविदा सिंह (100)
मार्केटिंग एंड सेल्स: शौर्य अग्रवाल (99)
स्कूल के डायरेक्टर अमरदीप सिंह और अपराजिता सिंह ने प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति का परिणाम है। परिणामों की घोषणा के बाद स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल रहा, जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इस गौरवमयी क्षण का जश्न मनाया।