एपेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज में चरक जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*

35

चुनार, मिर्जापुर।
एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल में आज चरक जयंती समारोह पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आयुर्वेद से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और महर्षि चरक को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डीन प्रो. सुनील मिस्त्री, प्रिंसिपल प्रो. प्रभात कुमार सिंह, प्रो. यशवंत चौहान एवं प्रो. पी.के. राय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false,”used_sources”:{“version”:1,”sources”:[{“id”:”281793139058211″,”type”:”ugc”},{“id”:”314096429037211″,”type”:”ugc”}]}}

डीन प्रो. सुनील मिस्त्री ने अपने वक्तव्य में महर्षि चरक के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आयुर्वेद में उनके योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्रों को चरक के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इसके पश्चात डॉ. गौरी चौहान ने “चरक संहिता में आहार की अवधारणा” विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिससे विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक पोषण संबंधी गूढ़ ज्ञान प्राप्त हुआ।

भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न बैचों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लावण्या चंद्रा एवं मैत्रेयी मिश्रा, द्वितीय स्थान अपेक्षा सिंह परिहार और तृतीय स्थान पलक त्रिपाठी ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. नीलेश दुबे द्वारा आभार ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में आयुर्वेद के प्रति न केवल रुचि और जिज्ञासा का संचार करने वाला रहा, बल्कि उन्हें महर्षि चरक के सिद्धांतों की गहराई से समझ विकसित करने के लिए प्रेरित भी करता है।