एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी अभियान का सफल समापन*

*
*चार माह में हजारों मरीजों को मिली नई रोशनी, वर्ष 2026 में 3,030 निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सम्पन्न*
चुनार, मिर्जापुर।
एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक तथा एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, चुनार में ट्रस्टी प्रो. डॉ. एस. के. सिंह के संरक्षण में राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि हानि नियंत्रण कार्यक्रम (NPCB) के अंतर्गत पिछले चार महीनों से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं बुधवार को जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क नेत्र सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वर्ष 2026 में इस अभियान के अंतर्गत कुल 3,030 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किए गए, जिनमें 1,948 ऑपरेशन NPCB योजना तथा 1,082 ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से किए गए।

एपेक्स ट्रस्ट द्वारा संचालित इस जनसेवा अभियान के अंतर्गत पिछले पाँच वर्षों में लगभग 16,000 से अधिक सफल नेत्र ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जिससे हजारों मरीजों को पुनः दृष्टि प्राप्त हुई है और उनके जीवन में नई रोशनी आई है।

शिविर के समापन अवसर पर अनुभवी नेत्र सर्जनों, मेडिकल ऑफिसर्स, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में 49 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के पश्चात सभी मरीजों को चिकित्सकों की उपस्थिति में आवश्यक परामर्श देकर सुरक्षित रूप से डिस्चार्ज करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सको प्रो. डॉ. उदय कांत जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. संजीव सिंह हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. पूजा सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. विनीत ओझा एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ, डॉ. गणेश सिंह बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. विपिन सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. अंकुश प्रकाश जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. राहुल सिंह मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. गौरी चौहान कायाचिकित्सा, डॉ. भावना द्विवेदी पंचकर्म, डॉ. दिव्या सिंह अगद तंत्र, डॉ. वर्षा पाठक प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, डॉ. भानु सिंह फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ एवं एपेक्स ट्रस्ट इंस्टीट्यूट के डीन प्रो. सुनील मिस्त्री सहित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम उपस्थित रही।

एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल, चुनार में मरीजों के लिए 24 घंटे बहुविशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध सरकारी दरों पर विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

एपेक्स प्रबंधक नवीन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा “जनहित को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का अगला चरण आगामी नवंबर माह से पुनः प्रारंभ किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके।”

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें