चुनार, मिर्जापुर।
मिर्जापुर जिले के चिकित्सा इतिहास मे जुड़ी एक और उल्लेखनीय उपलब्धि, चुनार स्थित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एण्ड डायग्नोस्टिक मे सफलतापूर्वक संपन्न हुई पहली बार जुड़वाँ बच्चों की नॉर्मल डिलेवरी। एपेक्स के चेयरमैन एवं वरिष्ठ स्पाइन सर्जन प्रो डॉ एस के सिंह के मार्गदर्शन मे एपेक्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ पूजा सिंह एवं कुशल ओटी टीम द्वारा इस जटिल सर्जरी को संपादित किया गया। माँ और दोनों शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं यह सफलता न केवल परिवार के लिए अपार खुशी का अवसर है, बल्कि अस्पताल के लिए भी गर्व का क्षण है। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक में वर्तमान में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, कैंसर उपचार, क्रिटिकल केयर, बाल रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला, दंत चिकित्सा सहित अनेक {“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false,”used_sources”:{“version”:1,”sources”:[{“id”:”281793139058211″,”type”:”ugc”},{“id”:”314096429037211″,”type”:”ugc”}]}}विशेषताओं की सेवाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों के मार्गदर्शन में मरीजों को सरकारी दरों पर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। प्रो.डॉ. एस. के. सिंह ने इस सफलता को अस्पताल के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जुड़वाँ बच्चों की सफल नॉर्मल डिलेवरी यह दर्शाती है कि हमारे यहाँ प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग पूरी तरह सक्षम और आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। यह उपलब्धि केवल एक चिकित्सा सफलता नहीं, बल्कि मिर्जापुर जैसे अंचल में उन्नत और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नया अध्याय है। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की इस ऐतिहासिक सफलता से स्थानीय जनता को भरोसा मिला है कि अब जटिल से जटिल मामलों का समाधान जिले में ही संभव है।
मिर्जापुर
आज . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती मिर्जापुर की प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी को 'राष्ट्रीय...
*गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णुः गुरुर देवो महेश्वरः*
*गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः*
*A teacher* is not only a guide in learning but also a...