
विश्व ओरल हेल्थ दिवस पर एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में निःशुल्क ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन*
चुनार, 20 मार्च 2026।
“ओरल हेल्थ का रखें ध्यान – अनमोल है आपकी मुस्कान” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, चुनार एवं शिक्षण संस्थानों एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल, एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, एपेक्स ट्रस्ट नर्सिंग कॉलेज तथा इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओरल हेल्थ दिवस के अवसर पर निःशुल्क ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।
यह शिविर एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह के संरक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
शिविर में आयुर्वेद, फार्मेसी, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही, साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी लाभ उठाया। कुल 234 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं परामर्श किया गया।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल सिंह द्वारा मरीजों के दांतों से संबंधित समस्याओं जैसे दांत दर्द, पायरिया, मसूड़ों की सूजन एवं कैविटी की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नियमित ब्रशिंग, संतुलित आहार तथा समय-समय पर दंत परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
एपेक्स डीन प्रो डॉ सुनील मिस्त्री ने अवगत कराया कि एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में 24 घंटे बहुविशेषज्ञ सेवाएं सरकारी दरों पर उपलब्ध हैं जिससे क्षेत्रीय जनता को निरंतर लाभ मिल रहा है।











