एपेक्स हॉस्पिटल के समस्त कर्मचारियों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम का रोपण किया गया

190

एपेक्स ट्रस्ट प्रांगण में वनमहोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षारोपण जन आंदोलन 2024-25 एवं वृक्षारोपण पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान 2024 मुहिम के अंतर्गत पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के अनुपालन में समस्त कर्मचारियों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम रोपण किया गया एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी शिक्षण संस्थान द्वारा डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं प्रावधिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश के निर्देशानुसार एपेक्स के चेयरमैन डॉ एसके सिंह, फार्मेसी इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य प्रो सुनील मिस्त्री के दिशा निर्देशन पर एपेक्स प्रांगण में बीफार्मा एवं डीफार्मा के विद्यार्थियों, फैकल्टी एवं कर्मचारी सहित कुल 600 वृक्षों का रोपण कराया गया। जैसे अमरूद, नींबू, आंवला, कटहल, जामुन, अनार, बेल, केसिया श्यामिया, सहजन, के वृक्षों का रोपण किया गया। फार्मेसी प्रधानाचार्य डॉ. सुनील मिस्त्री ने इस पहल की सराहना की और कहा, वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और हमें उन्हें संरक्षित करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित वनमहोत्सव में एपेक्स के चेयरमैन डॉ एस के सिंह ने रोपित वृक्षों के समुचित विकास हेतु उनके रखरखाव के लिए उन्हें गोद लेने का भी अनुरोध किया।