
टॉपर्स को 3 लाख नगद पुरस्कार, एस.एन. पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित
CBSE बोर्ड में एस.एन. पब्लिक स्कूल के छात्रों का जलवा, 96.80% के साथ आयुषी टॉपर
मीरजापुर। S.N. Public School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय ही नहीं, पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस वर्ष आयुषी ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। यथार्थ दुबे 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा श्रेयांश गुप्ता (95.20%), अनघ तिवारी (94.80%), तेजस पांडेय (94.80%), सक्षम सोनी (94.40%), आदर्श अग्रहरी (94.20%), अंशिक सिंह (94.20%), तनिष्का मिश्रा (94.00%), अनुराग सिंह (93.80%), हिमांशी सिंह (93.80%), तस्बिया अंसारी (93.20%), लवकुश द्विवेदी (93.20%), इननामा इब्राहम (93.20%), सुभि सोनी (93.20%), प्रियंशी सिंह (92.80%), रवि यादव (92.80%) तथा अर्पणा सिंह (92.20%) ने 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 21-21 हजार रुपये तथा अन्य मेधावी विद्यार्थियों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, अभिभावकगण एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजेश सिंह एवं निदेशिका श्रीमती संध्या सिंह ने छात्रों की सफलता को उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान विद्यालय की गौरवशाली परंपरा रही है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
लगातार उत्कृष्ट परिणामों के कारण एस.एन. पब्लिक स्कूल मीरजापुर में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासित वातावरण और अनुभवी शिक्षकों की टीम छात्रों को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है।













