कंफर्ट होटल इन विंध्यान का भव्य उद्घाटन

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने किया शुभारंभ, 42 कमरों वाला आधुनिक कमरे उपलब्ध

विंध्याचल। विंध्य धाम स्थित कंफर्ट होटल इन विंध्यान का भव्य उद्घाटन रविवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने फीता काटकर होटल का शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में जनपद के प्रतिष्ठित लोगों के साथ-साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे, जिससे समारोह राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से आकर्षण का केंद्र बना रहा।

होटल के संचालक पद्माकर मिश्रा, जो नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के भाई हैं, ने बताया कि होटल में कुल 42 कमरे उपलब्ध हैं जो समस्त आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित हैं। यात्रियों और दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल में उच्चस्तरीय आतिथ्य सेवाएँ, पारिवारिक वातावरण और पार्किंग सहित कई सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के नजदीक स्थित होने के कारण यह होटल यात्रियों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक होगा।

मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने अपने संबोधन में होटल की सराहना करते हुए कहा कि कंफर्ट होटल इन विंध्यान के शुरू होने से विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थियों और पर्यटकों को बेहतर कमरों की सुविधा मिलेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन को गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान शुभकामनाओं और बधाईयों का दौर चलता रहा और अंत में अतिथियों को आभार व्यक्त करते हुए समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर विवेक बरनवाल जगदीश सिंह पटेल पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद हैं।