
दिनांकः25.11.2025 को दिन में करीब-14.30 बजे जीजा और साले द्वारा थाना संतनगर में सूचना दी गयी,
कि वह लोग 3.5 लाख रूपये लेकर भेंड़ खरीदने जा रहे थे कि ददरी बंधा के पास मोटरसाइकिल रोककर जीजा शौच करने लिए बंधे से नीचे चला गया तभी बंधे के ऊपर साले को काले रंग की कार मे सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया तथा उससे 3.5 लाख रूपये लूट लिए गये ।
सूचना प्रथम दृष्यता संदिग्ध प्रतीत होने पर प्रभारी निरीक्षक संतनगर द्वारा उच्चाधिकारीगण को दी गयी । मौके पर पुलिस के वरिष्ठ उच्चाधिकारी व एसओजी टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा सर्विलांस टीम द्वारा सीडीआर, नम्बर डेटा बैकवर्ड व
फारवर्ड एसएमएस का विश्लेषण तथा सत्यता का निरधारण करने की चेष्टा की गयी तो वादी द्वारा बतायी गयी घटना की पुष्टि नही हुई तब वादी व उसके साले से गहन पूछताछ की गयी तो दोनो पुलिस के प्रश्नों का उत्तर नही दे पाये तथा इनके द्वारा स्वतः स्वीकार कर लिया गया कि यह घटना असत्य एवं मनगढ़न्थ है ।
इसके द्वारा यह बताया गया कि वह अलग अलग व्यक्तियों सें करीब-4.5 लाख रुपये का कर्ज लिया गया है, जो यह वापस नही कर पा रहे थे । इस लिए इनके द्वारा काल्पनिक घटना बतायी गयी है ताकि मुकदमा लिख जाने के वाद इनको पैसा वापिस न
करना पड़े । *घटना असत्य एवं निराधार पायी गयी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।*
*















