समाचारकोविड-19 के बाद कल से शुरू होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

कोविड-19 के बाद कल से शुरू होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

अब प्रत्येक माह के प्रथम व तीरसे शनिवार को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
तहसील सदर मे जिलाधिकारी व लालगंज मे मुख्य विकास अधिकारी सुनेंगे जन समस्यायें
आयोजन स्थल पर कोविड हेल्प डेस्क की जाये व्यवस्था, फरियादियो
को मास्क लगाना आवश्यक -जिलाधिकारी
मीरजापुर, 16 जुलाई 2021। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जन समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध मे शासन के निर्देश के क्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद के प्रत्येक तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10ः00 से अपरान्ह 02ः00 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा जनपद के सभी अधिकारियो के लिये जारी आदेश मे कहा गया है कि कल दिनांक 17.07.2021 शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसीलो मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमे तहसील सदर मे जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित होकर जन समस्याओ को सुनेंगे। इसी क्रम मे तहसील लालगंज मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, तहसील मड़िहान मे अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री यू0पी0 सिंह तथा तहसील चुनार मे अपर जिलाधिकारी (भू-रा0) हरि शंकर यादव की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओ को सुना जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय/तहसील/विकास खण्ड अधिकारियो को निर्देशित करते हुये कहा है कि सभी सम्बन्धित अधिकारी तहसील दिवस मे निर्धारित समय पर उपस्थित होंगे। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी कारे निर्देशित करते हुये कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस ऐसी खुली जगह पर आयोजित किया जाये जहाॅ पर फरियादी लोगो को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये बैठने की पर्याप्त व्यवस्था हो तथा आयोजन के दौरान अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने से रोकने हेतु टोकन सिस्टम के आधार पर एक समय मे अधिकतम 15 से 20 फरियादियो का निराकरण कराया जाये। उन्होने यह भी कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही के दौरान सोशल डिस्टेंंिसंग का पालन कराया जाये तथा सुनवाई के समय 05 व्यक्ति से अधिक फरियादी टेबल के पास एकत्रित ने हो आयोजन के पूर्व स्थल का सेनेटाजेशन कराया जायें तथा उपस्थित फरियादियो द्वारा मास्क तथा सेनेटाजर का उपयोग अनिवार्य रूप से कराया जायें। कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम की जानकारी प्रदान करने हेतु आयोजन स्थल पर कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जायें। प्रत्येक आवेदक की थर्मल स्कैनिंग की जाये किसी अधिकारी कर्मचारी एंव आवेदक मे कोविड-19 संक्रमण पाये जाने पर सम्बन्धित जिले कि मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला चिकित्सालय को सूचित कर अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जायंें। समस्त अधिकारियो कर्मचारियो को आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कराया जाय तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आने वाले समस्त आवेदको को उक्त उप डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया जायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन से सम्बन्धित समस्त अधिकारी व कर्मचारी कोविड-19 के सम्बन्ध में भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी मेडिकल प्रोटोकाल व दिशा निर्देशा का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनश्चित करेंगे। आयोजन स्थल आने वाले फरियादियो के उपयोगार्थ सेनेटाजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्राप्त शिकायतो के समाधान अनुश्रवण नियमित रूप से जिलाधिकारी/मण्डलायुक्त द्वारा किया जायेग तथा शिकायतो के निस्तारण अद्यावधिक सूचना इलेक्ट्रानिकी शासन के सम्बन्धित पोर्टल पर नियमित रूप अपलोड की जायें।

आज ही डाउनलोड करें

विशेष समाचार सामग्री के लिए

Downloads
10,000+

Ratings
4.4 / 5

नवीनतम समाचार

खबरें और भी हैं